हाथरस: कांग्रेस की बैठक में शामिल कांग्रेसी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हसायन क्षेत्र के गांव नगला आम में चल रहे धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। यह धरना-प्रदर्शन पूर्व विधायक अमर सिंह यादव की अगुवाई में किया जा रहा है।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद, दलित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, जिला सचिव संजय प्रताप सिंह व हसायन ब्लॉक अध्यक्ष कपिल पालीवाल ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूर्व विधायक अमर सिंह यादव द्वारा किए जा रहे क्रमिक अनशन को समर्थन दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि जहां भी शोषण होगा और निर्दोषों को फंसाया जाएगा, वहां कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी। पूर्व विधायक अमर सिंह यादव सत्यता की लड़ाई लड़ रहे हैं।
गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी ने सदैव गांधीवादी तरीके से हमेशा आंदोलन किए हैं। इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव धीरेंद्र बघेल, सिकंदराराऊ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार जादौन, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, पीसीसी सदस्य अनुज कुमार संत, सिकंदराराऊ के नगर अध्यक्ष हसीन खान, जिला महामंत्री निखिलवर्ती पाठक, सेवादल के प्रदेश सचिव शाकिर कुरैशी, विष्णु कुमार आदि कांग्रेसी मौजूद थे।