फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एनआरसी सर्वे की गफलत में ग्रामीणों की ईओएल सर्वे टीम से भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरसी सर्वे की गफलत में ग्रामीणों की ईओएल सर्वे टीम से भिड़ंत
विज्ञापन

गांव उदयभान गई थी सर्वे के लिए टीम, ग्रामीणों ने इसे समझा एनआरसी का सर्वे
सूची में मात्र 46 परिवारों के नाम होने पर काटा हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव उदयभान में एनआरसी की गफलत में ग्रामीणों की सरकारी कर्मियों से भिड़ंत हो गई। हालांकि ग्राम पंचायत अधिकारी अपनी टीम के साथ ईओएल सर्वे करने के लिए गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने एनआरसी से जुड़ा सर्वे समझा। तीखी नोकझोक व हंगामे के बाद विभागीय टीम को वापस लौटा दिया गया।
शासन की ओर से वर्तमान में ईओएल सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे के तहत ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इस सर्वे के माध्यम से योजनाओं के लाभ से वंचित ग्रामीणों को भी चिन्हित किया जा रहा है। इस सर्वे को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ सर्वे फॉर्म आदि के साथ गांव उदयभान पहुंचे। सर्वे के लिए निकली सूची में गांव के करीब 46 परिवारों के नाम ही दर्ज थे। इस सूची को जब ग्रामीणों के सामने खोला गया और जानकारी हासिल करने की कार्रवाई शुरू की गई तो ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस सर्वे को एनआरसी संबंधी जानकारी वाला सर्वे समझ लिया और इसे लेकर ग्रामीणों व टीम को भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि जब गांव में करीब 450 परिवार रहते हैं तो केवल 46 परिवारों के नाम की सूची लेकर आने से क्या फायदा। यह सर्वे मनमाने तरीके से किया जा रहा है। इस सर्वे के बारे में ग्रामीणों को जानकारी भी नहीं दी जा रही है। ग्राम पंचायत अधिकारी व उनकी टीम ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने एक न सुनी और टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा। ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ईओएल सर्वे के लिए टीम के साथ गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने सूची में कम नाम होने पर नाराजगी जताई। एनआरसी का सर्वे का समझकर कोई भी जानकारी नहीं दी। शासन को यही रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें