फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

विज्ञापन
पुतला दहन कर रहे कांग्रेसियों को रोकती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को हाथरस जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग के तमाम कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड बस स्टैंड टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति केंद्र पर किसानों को यूरिया न मिलने पर धरना प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी सरकार है। आज सबसे ज्यादा शोषण यदि किसी का हो रहा है तो वह किसानों का हो रहा है, जबकि भारत देश कृषि प्रधान देश है। धरना स्थल पर नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उसके बाद आगरा रोड स्थित सादाबाद गेट पुलिस चौकी के निकट कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस प्रशासन के तानाशाह रवैया के खिलाफ जिला अध्यक्ष वहीं सड़क पर बैठ गए। वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, मथुरा प्रसाद, आदित्य शर्मा, अनुज कुमार संत, विपिन अग्निहोत्री, सलमा बेगम, कुलदीप कुमार सिंह, जैनुद्दीन जैन, हरि शंकर वर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री, गिर्राज सिंह गहलोत, पं. ऋषि कुमार कौशिक, कुर्बान अली शहजादा, रोशन लाल वर्मा, रतन सिंह दिवाकर, संजय कप्तान, रोहन कर्दम, पन्नालाल, देवेंद्र शर्मा, पप्पू बौहरे, कपिल कुशवाहा, रामपाल सिंह, टोनी, राधेलाल, अजय दुबे आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें