न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
पूर्व विधायक विशंभर सिंह के बेटे दिग्गज भाजपा नेता सुभाष चौधरी का बृहस्पतिवार को आकस्मिक निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
सुभाष चौधरी पार्टी में कई जिम्मेदार पदों पर रहे हैं और सादाबाद विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी भी रहे हैं।
उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के लिए शांति की कामना की है। आगरा रोड स्थित क्रिकेट स्टेडियम के डायरेक्टर रणजी क्रिकेटर रिंकू सिंह ने भी भाजपा नेता सुभाष चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संवाद