फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा करें काम

विज्ञापन
हाथरस: जर्जर इगलास रोड पर भरा पानी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लंबे समय से इगलास मार्ग पर मुश्किलों भरा सफर कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब इगलास मार्ग पर चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को सदर विधायक ने मार्ग का निरीक्षण किया और काम को गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। इस मौके पर विधायक का स्वागत भी किया गया।
अधिकारियों ने सदर विधायक को बताया हाथरस इगलास मार्ग पर लगभग 7: 50 किलोमीटर निर्माण कार्य होना है। जिसमें से कुछ हिस्सा सीमेंटेड एवं शेष हिस्सा डामरीकरण होगा एवं सड़क का चौड़ीकरण कार्य भी होगा। सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने कहा की वह क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता की समस्याओं को शासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखकर उनका निस्तारण करायेंगे।सदर विधायक ने जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, ठाकुर देवेंद्र सिंह, रमन बिहारी शर्मा, प्रवीण अग्रवाल एड, नारायण लाल सभासद, प्रदीप शर्मा सभासद, निशांत उपाध्याय, सभासद संजय सक्सेना सभासद जितेंद्र सिंह, मोहन पंडित, श्याम अग्रवाल, शिव शंकर गुलाटी, दिलीप चौधरी, दिनेश शर्मा,सचिन गौड़, शिवम निषाद, पंकज आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें