फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : करीब 600 किसानों को दिया गया मुआवजा

सार

मथुरा- अलीगढ़-बरेली राजमार्ग को फॉरलेन में तब्दील करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कार्यवाही तेज कर दी गई है। अब इन किसानों की भूमि को अधिग्रहीत कर प्रशासन की ओर से किसानों को मुआवजा दिया जा रहा। एसडीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि सभी किसानों को जल्द ही मुआवजा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा-बरेली राजमार्ग पर बाईपास निर्माण को लेकर प्रशासन की ओर से अधिग्रहीत भूमि को लेकर किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। जिले के किसानों को मुआवजा देने के लिए रविवार को भी एडीएम कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी मुआवजा की पत्रावलियों को पूर्ण करने में जुटे रहे।
मथुरा- अलीगढ़-बरेली राजमार्ग को फॉरलेन में तब्दील करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कार्यवाही तेज कर दी गई है। इसको राष्ट्रीय राजमार्ग को 530 बी नाम दिया गया है। यह जिले में करीब 35किलोमीटर के दायरे से से होकर गुजरेगा। इसमें 17 गांव की जमीन आ रही है। अब इन किसानों की भूमि को अधिग्रहीत कर प्रशासन की ओर से किसानों को मुआवजा दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

है। इसे लेकर रविवार को भी एडीएम कार्यालय में किसानों को मुआवजा दिए जाने की कार्यवाही की गई। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 600 से अधिक किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। किसानों को करीब 100 करोड़ से अधिक का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। एसडीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि सभी किसानों को जल्द ही मुआवजा दे दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें