न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की संघटित ग्राम पंचायतों में से 23 ग्राम पंचायतों में प्रथम बैठक में समितियों का गठन नहीं हो सका है। बैठक के दौरान कोरम पूरा न होने की स्थिति में छह समितियों का गठन की कार्रवाई नहीं हो सकी। अब अगली बैठक में समितियों के गठन की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
शासन के निर्देश पर 27 मई को जिले की 201 संघटित ग्राम पंचायतों में प्रथम बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान शासन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन ने समितियों के गठन की कार्रवाई पूरे करने के निर्देश दिए थे। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में बैठकों का आयोजन किया गया।
23 ग्राम पंचायत ऐसी रहीं, जहां बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो सका। इस कारण इन ग्राम पंचायतों में समितियों के गठन की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि प्रथम बैठक संबंधी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में बैठक के दौरान समितियों का गठन नहीं हो सका है। अब अगली बैठक में समितियों के गठन की कार्रवाई पूरी की जाएगी।