न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वाणिज्य कर मुख्यालय के निर्देश पर कर चोरी रोकने के लिए वाणिज्य कर विभाग के सचल दल द्वारा जिले में लगातार चेकिंग की जा रही है। सचल दल द्वारा दिल्ली से बिहार के लिए परचून का समान लेकर जा रहे ट्रकों की चेकिंग की गई।
ट्रक में ऑटोपार्ट्स, कास्मेटिक आदि समान लदा था। जांच के दौरान बिलों में खामियां पाई गईं, इसलिए सचल दल द्वारा दोनों वाहनों पर पांच लाख दो हजार रुपये का जुर्माना किया। सहायक आयुक्त राजीव यादव का कहना है कि दोनों वाहनों में लदे माल के बिलों की जांच की गई। बिलों में खामियां मिलने पर पांच लाख दो हजार का जुर्माना किया गया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।