फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीएमओ ने जाना पीएचसी लाड़पुर में जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

विज्ञापन
पीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़पुर का निरीक्षण किया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रश्मि सेंगर (आयुष), सुभाष चंद्र (एचवाईपी), एएनएम रीना एवं अन्य चिकित्साधिकारी व कर्मचारी मौजूद मिले। सीएमओ ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का जायजा लिया। ओपीडी रजिस्टर भी देखा।
जनरल वार्ड एवं लेबर रूम का निरीक्षण किया। पैथोलॉजी कक्ष का निरीक्षण किया गया और वहां होने वाली जांचों के बारे में जानकारी ली। जांचों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एएनएम रीना से ड्यूटी रोस्टर के बारे में जानकारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी को कोविड की एहतियाती खुराक लगवाने के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा इस खुराक को लगवाएं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली गई। परिवार नियोजन के लिए काउंसिलिंग करने के लिए निर्देश एएनएम को दिए, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके। चिकित्सालय की हर खिड़की पर जाली लगवाने एवं इंडोर रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में पौधरोपण को देखा। गांव जाकर ग्रामीणों की डेंगू और मलेरिया की जांच करने के लिए निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें