फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रिक्शे से उतर रही वृद्धा से चेन छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
चेन स्नेचिंग की शिकार महिला सुमन अग्रवाल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की अग्रसेन कॉलोनी में अपने मायके रिक्शे में सवार होकर जा रही महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी होने पर सीओ सदर व इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला से जानकारी दी। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की बसंत बाग कॉलोनी निवासी सुमन पत्नी रमेश रविवार को हरियाली तीज पर रिक्शे में सवार हो अपने मायके कोतवाली सदर इलाके की अग्रसेन कॉलोनी जा रहीं थी। वह अपने मायके अग्रसेन कॉलोनी पहुंच कर रिक्शे से उतर ही रहीं थीं कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गर्दन में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश मौके से जा चुके थे। इस मामले की जानकारी होने पर सीओ सदर मनोज कुमार शर्मा और कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में पुलिस ने महिला से पूछताछ की। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें