हाथरस : जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। निरीक्षण में मिलीं खामियों को दूर करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
मंगलवार की सुबह सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर ओपीडी, पर्चा और दवा वितरण कक्ष समेत इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इसके बाद वह महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर मौजूद महिला रोगियों से अस्पताल में दिए जा रहे उपचार और अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। संवाद