न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृहस्पतिवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर एकाएक धूल भरी आंधी चली और आसमान में बादल छा गए। इससे ऐसा लगा कि जैसे तेज बारिश भी आएगी लेकिन चंद बूंद ही आसमान से टपकी। शाम तक बादल जरूर छाए रहे।
बता दें कि कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच बृहस्पतिवार की दोपहर एकाएक मौसम बदला। आसमान में बादल छा गए और उसके बाद तेज आंधी आई। इससे राहगीरों ने दिक्कत झेली। हालांकि मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट आई और लोग को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। संवाद