शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल दी। शाम को आसमान में बादल छा गए। उसके बाद बारिश होने लगी। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं आंधी के कारण कई जगहों पर लाइन में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को काफी देर तक बिना बिजली के रहना पड़ा।
बता दें कि लोग कई दिनों से गर्मी से बेहाल थे। शुक्रवार की शाम की दोपहर से मौसम ने रुख बदला। शाम को तेज हवाओं के साथ आंधी आई। आसमान में बादल छा गए।
इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इधर, तेज हवा के चलते शहर व देहात में कई लाइनों में फॉल्ट हो गए। जिससे काफी देर तक आपूर्ति बाधित रही। संवाद