फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्वास्थ्य टीम के आने की अफवाह पर बंद हुए क्लीनिक व मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की अफवाह से बंद हुए मेडिकल स्टोर। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बा में स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की सूचना पर सभी मेडिकल स्टोर और क्लीनिक बंद हो गए। इस कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को डीएम के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अवधेश सिंह एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने धर्मशाला चौराहा सहित कस्बे के तीन क्लीनिकों पर छापा मारा था।
दोनों अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर अपने क्लीनिकों को छोड़कर भाग गए थे। सोमवार को कस्बे में सभी क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर बंद रहे। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की अफवाह से मंगलवार को भी मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक बंद हो गए, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के आने पर जलेसर रोड (मानिकपुर) एवं कस्बा में खाद्य पदार्थ बेचने वालों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दीं। व्यापारियों का कहना है कि एफडीए टीम त्योहारों पर ही छापेमारी करती है। इससे उनके व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें