फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 13.95 लाख रुपये के गबन का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस गेट कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में गबन का आरोपी लिपिक - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

13.95 लाख रुपये का गबन करने के आरोपी एक बाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंडी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सितंबर को लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
उल्लेखनीय है कि कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस के मंडी निरीक्षक जल सिंह ने थाना हाथरस गेट में एक सितंबर 2020 को कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी थी। इसमें कृषि मंडी उत्पादन समिति के कार्यालय में लिपिक के पद पर रहते हुए लेखराज सिंह पुत्र डालचंद्र निवासी नगला इमलिया थाना कुरावली जिला मैनपुरी पर सरकारी धन 13,95138 रुपये का गबन करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला कार्यालय कृषि मंडी उत्पादन समिति के धन के गबन से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को गबन से जुडे़ प्रत्येक पहलू की गहराई से जांच कर बैंक खाते सीज कराते हुए गबन के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस ने तमाम दस्तावेजी साक्ष्य संकलित करने के साथ-साथ इससे जुड़े कर्मचारियों के मौखिक साक्ष्य लेकर महत्वपूर्ण साक्ष्य हासिल किए। अब गबन के आरोपी समिति के तत्कालीन लिपिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजौरा, एसआई विपिन यादव, एचसी ओमवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें