फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेला श्री दाऊजी महाराज स्थल पर साफ-सफाई कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अगले माह से होने वाले ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। एक पखवाड़े तक चलने वाले इस मेले के संयोजकों के लिए भी दावेदारी शुरू हो गई है। मेला प्रशासन संयोजकों के लिए आवेदन ले रहा है। वहीं मेला क्षेत्र में साफ-सफाई भी कराई जा रही है।
मेला श्री दाऊजी महाराज दो सितंबर से शुरू होगा। दो साल से कोरोना के चलते मेले का आयोजन नहीं हुआ था। मेला श्री दाऊजी महाराज को लेकर अभी से तैयारी की जा रही है। कार्यक्रमों के संयोजकों के लिए वहां मेला प्रशासन द्वारा आवेदन लेना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, आज लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के सबसे ज्यादा ऐतिहासिक व आकर्षण के कार्यक्रम अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल होता है। इसके लिए सांसद के प्रतिनिधि ठाकुर राजेश सिंह गुड्डू ने डीएम के समक्ष अपना आवेदन दिया।
विज्ञापन

उनके साथ भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुराग अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, नगर मंत्री अर्जुन वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, सौरभ शर्मा, पूर्व दंगल सह संयोजक अनुज चौधरी, नीरेश कुमार सिंह, शिवम कुमार, ऋषभ चौधरी, निखिल कुमार बाल्मीकि, लकी शर्मा, भोला सि रावत आदि थे। वहीं, नगर पालिका प्रशासन मेला परिसर में साफ-सफाई करा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें