फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जेल में सफाई व अन्य व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम के निर्देशानुसार अलीगढ़ जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने की। उन्होंने जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर आज हर क्षेत्र बड़े अच्छे ओहदे पर काम कर रहीं हैं। शायद ही कोई काम ऐसा हो, जिसमें औरतों की भागीदारी न हो। वह अपने करियर को लेकर गंभीर रहती हैं। उनमें अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आगे बढ़ने की ललक होती है। ऐसे में महिलाओं के अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। सचिव ने प्राधिकरण के उद्देश्यों की जानकारी देते हुये बताया कि प्रत्येक प्रकार के दीवानी, फौजदारी (शमनीय) वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराना, साक्षरता शिविरों के माध्यम से जनता को प्राधिकरण के उद्देश्यों की जानकारी देना, लोक अदालतों का आयोजन करना, गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना इसका उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने जिला कारागार का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कारागार में निरुद्ध बंदियों से उनकी तारीख पेशी एवं भोजन के संबंध में जानकारी की। बंदियों के लिए बनाए जा रहे भोजन को देखा। इसके अतिरिक्त बीमार निरुद्ध बंदियों से कारागार चिकित्सालय में बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में और उनको दी जाने वाली दवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। जेलर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि निरुद्ध बंदियों को अपने घर पर बात करने के लिए पीसीओ लगा हुआ है। इसमें 10 फोनों की व्यवस्था की गई है। जेल में साफ-सफाई सही अवस्था में पाई गई। किसी बंदी द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई। सभी बंदियों के मास्क लगे हुए पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें