हाथरस : भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर की चेतावनी के बाद बिटिया के गांव के रास्ते की सफाई करते मजदू
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में परिजनों से बात करने उनके गांव पहुंचे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने घर के आसपास गंदगी और कूड़े के ढेर को देखकर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने इस कूडे़ को अपने साथ कलेक्ट्रेट ले जाकर डीएम को देने की बात कही थी। यह बात प्रशासनिक अधिकारियों के कानों तक पहुंची तो रातों-रात गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया। चंदपा से गांव तक जाने वाले रास्ते पर खड़ी झाड़ियों को भी साफ करा दिया गया। साथ ही टाइल्स भी लगवाना शुरू कर दिए।
बृहस्पतिवार को बहुचर्चित प्रकरण में बिटिया के गांव पहुंचे भीम आर्मी के चीफ ने परिवार के लोगों से बातचीत की और यहां पर साफ-सफाई को देखा तो वह नजारा देखकर काफी नाराज हुए। रात को बिटिया के परिवार के साथ रुकने की जानकारी देते वक्त भीम आर्मी प्रमुख ने गंदगी को लेकर काफी कुछ कहा था। जिला प्रशासन ने रात को ही वहां पर सफाई का काम शुरू करा दिया था। शुक्रवार की सुबह तक वहां पर सफाई दिखाई देने लगी। गांव को जाने वाले रास्ते पर भी सफाई कर्मियों द्वारा सफाई की गई। संवाद