न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
गांव बुढ़ाइच में शुक्रवार की शाम चकरोड की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेजा है।
शुक्रवार की शाम को नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ गांव बुढ़ाइच में एक चकरोड की पैमाइश कर रही थे। उनके सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और उन्होंने चकरोड की पैमाइश नहीं होने दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने राजेश एवं हरिओम को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया।
इधर, पुलिस गांव सतेंद्र सिंह निवासी पट्टी बहराम एवं गांव मढ़ापिथू निवासी नरेंद्र एवं ओम पाल उर्फ गुड्डा को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेजा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि सतेंद्र शराब पीकर आए दिन परिजनों के साथ झगड़ा करता रहता है। नरेंद्र एवं ओमपाल में खेत की मेड़ जोतने को लेकर मारपीट हुई थी। पांचों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेजा है। संवाद