फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वास्थ्य कर्मियों से झड़प, पुलिस को देखकर भागा कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सीयल खेड़ा में एक कोरोना संक्रमित को लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर मरीज के परिजनों और अन्य लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में जब पुलिस पहुंची तो यह कोरोना मरीज वहां से भाग गया। इधर, 14 और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शहर के मोहल्ला सीयलखेड़ा के एक व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसकी जानकारी मिलने पर जब स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार की रात्रि में उसके घर पर गई तो परिजनों व आसपास के लोगों ने खासा हंगामा खड़ा कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस भी इसे अपने साथ नहीं ले जा सकी और वह वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें लौट आई। कोतवाली निरीक्षक जगदीशचंद का कहना है कि मरीज पुलिस को देखकर भाग गया। यदि स्वास्थ्य विभाग कोई तहरीर देगा तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। इधर, अन्य लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें शेखूपुर अजीत का 32 वर्षीय युवक, पुरदिलनगर का 42 वर्षीय युवक, सादाबाद का 57 वर्षीय व्यक्ति, बड़ी कोठी कमला बाजार के तीन लोग, चमन गली का 48 वर्षीय व्यक्ति, बनवारीपुर हसायन का 32 वर्षीय युवक, सठिया सासनी का 16 वर्षीय किशोर, कुरसंडा सादाबाद का 51 वर्षीय पुरुष, मंस्या खुर्द सादाबाद का 25 वर्षीय युवक सहित 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें