फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के कार्यकर्ताओं व बिजली कर्मियों के बीच नोकझोंक

विज्ञापन
हाथरस : बिजली कार्यालय का गेट बंद करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जुलूस के रूप में ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पहुंचे। वहां पहले से ही बिजली विभाग के कर्मियों का धरना चल रहा था। इस दौरान सवर्ण परिषद की बिजली विभाग के कर्मियों से तीखी नोक-झोंक और हंगामा हुआ। सवर्ण परिषद के पदाधिकारियों ने कार्यालय के गेट को रस्सी से बांधते हुए बंद कर दिया। काफी पुलिस बल वहां पहुंच गया। बाद में पुलिस ने परिषद के पदाधिकारियों की वार्ता विद्युत महकमे के अधिकारियों से कराई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया के नेतृत्व में ओढपुरा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुंचे। जुलूस के रूप में कार्यालय पहुंचे इन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने वहां आरोप लगाया कि विद्युत महकमे में काफी भ्रष्टाचार व्याप्त है।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना था कि शहर की कांशीराम टाउनशिप में ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है। पट्टी सावंत गांव में लाइन शिफ्टिंग जैसे मसले भी सवर्ण परिषद ने उठाए। जब सवर्ण परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो उस समय वहां विद्युत महकमे के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। परिषद को वहां कोई भी अधिकारी कार्यालय में नहीं मिला।
इस पर सवर्ण परिषद ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। मुख्य गेट को रस्सी बांधकर बंद कर दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों से परिषद के पदाधिकारियों की तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में हंगामे का माहौल रहा। बाद में काफी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया व विद्युत महकमे के अधिकारियों के बीच वार्ता कराई। उसके बाद मामला शांत हुआ। संवाद
ये थी परिषद के पदाधिकारियों की मांग
सवर्ण परिषद के पदाधिकारियों का कहना था कि पट्टी सावंत में घर के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटाया जाए। कांशीराम टाउनशिप में ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए। कुशवाहा कॉलोनी के लोगों को कनेक्शन दिए जाएं। कलवारी गांव में अवैध वसूली करने वाले लाइनमैन व जेई पर कार्रवाई की जाए।
कर्मी धरनास्थल छोड़ हंगामे में रहे मशगूल
बिजली विभाग के कर्मी सुबह से धरने पर बैठे थे। इस दौरान ओढ़पुरा पर जुलूस के रूप में पहुंचे लोगों को देखकर बिजली विभाग के कर्मी धरने से उठ खड़े हुए। काफी देर तक धरना कार्यक्रम बंद रहा। पुलिस के पहुंचने के बाद मामल शांत हुआ तो फिर से कर्मी फर्श पर बैठकर धरना-प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

कार्यालय में घुसने से पुलिस ने रोका
सवर्ण परिषद के नेतृत्व में पहुंचे लोग ओढ़पुरा स्थित बिजली कार्यालय के अंदर प्रवेश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस कर्मियों ने रस्सी से बंधे गेटों को खुलवाया। साथ ही पुलिस कर्मी भी काफी देर तक वार्ता के लिए अधिकारियों को तलाशते हुए नजर आए। बाद में अधिशासी अभियंता परीक्षण प्रमोद कुशवाहा से इन कार्यकर्ताओं की वार्ता हुई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें