फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस सिटी को जल्द मिलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस

Sun, 27 Sep 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने पश्चिम भारत को सीधे पूर्वोत्तर भारत से जोड़ने वाली नई भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन को अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी है। खास बात यह है कि हाथरस सिटी स्टेशन को इस ट्रेन के आधिकारिक ठहराव की सूची में शामिल किया गया है। यह जनपद के लिए पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन द्वारा इसकी समय-सारिणी जारी कर दी गई है और जल्द ही ट्रेन के नियमित उद्घाटन व संचालन की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी। यह नई सुपरफास्ट ट्रेन गाड़ी संख्या 19427/19428 के रूप में भुज गुजरात से बरौनी बिहार के मध्य सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। भुज से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रवाना होगी, जबकि बरौनी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। ्र
अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से आधुनिक नॉन-एसी एलएचबी कोच वाली पुश-पुल तकनीक पर आधारित सुपरफास्ट ट्रेन है। आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन जुड़े होने के कारण इसकी गति और पिकअप सामान्य ट्रेनों से अधिक होती है। इसमें सामान्य और स्लीपर श्रेणी के आधुनिक कोच, आरामदायक सीटें, आकर्षक इंटीरियर, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स, जीरो-डिस्चार्ज बायो-टॉयलेट्स और आधुनिक सुरक्षा प्रणालियां मौजूद हैं। इस ट्रेन में सामान्य आय वर्ग, छात्रों और दैनिक कामगारों को बेहद किफायती किराये में लंबी दूरी का सुगम व आरामदायक सफर मिल सकेगा। ट्रेन के संचालन की तिथि के बारे में अभी रेलवे अधिकारियों ने सूचना जारी नहीं की है, लेकिन भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय की बेवसाइट पर इस ट्रेन के संचालन के बारे पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


चार बड़े राज्यों को जोड़ेगा नया रेल गलियारा।

गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को आपस में जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण ट्रेन का मार्ग हाथरस से होकर गुजरेगा। हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहराव मिलने से जिले के यात्रियों को अब अहमदाबाद, भुज, गांधीधाम, कोटा, भरतपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर और बरौनी जैसे सुदूर शहरों के लिए ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री एक ही टिकट पर सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

हींग, गुलाल और रेडीमेड वस्त्र कारोबार को मिलेगी नई उड़ान

हाथरस के विश्व प्रसिद्ध हींग उद्योग, रंग-गुलाल निर्माण और रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारियों की गुजरात के कपड़ा व कच्चा माल बाजार और बिहार की बड़ी उपभोक्ता मंडियों तक पहुंच सुलभ हो जाएगी। व्यापारियों को माल भेजने या यात्रा के लिए आगरा, मथुरा या दिल्ली के चक्कर काटने पड़ते थे। अब हाथरस सिटी से ही उन्हें सीधी व सस्ती रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें