अमृत भारत स्टेशन योजना में हाथरस सिटी स्टेशन को शामिल कर लिया है। इसका कायाकल्प करने और शिलान्यास के लिए तैयारी शुरू हो गई है। यहां यात्री सुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। साथ ही आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।
पहले चरण में इज्जतनगर मंडल के कासगंज, फर्रुखाबाद, लालकुंआ आदि स्टेशनों के कायाकल्प कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा किया है। इसके बाद दूसरे चरण में हाथरस सिटी स्टेशन के कायाकल्प की तैयारी की जा रही हैं। जल्द ही हाथरस सिटी स्टेशन के कायाकल्प के लिए योजना के अंतर्गत शिलान्यास किया जाएगा।
इसके लिए हाथरस सिटी स्टेशन से आंकड़ा तैयार कराया जा रहा है। परिवर्तन किए जाने को लेकर स्थानीय स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्रों के साथ ही शिलान्यास कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जा रही रही हैं। योजना के तहत प्लेटफार्म नम्बर एक व दो को अधुनिक स्वरूप प्रदान कियाजाएगा। कोच डिस्प्ले लगाए जाएंगे। प्रतीक्षालयों को वातानुकूलित किया जाएगा। मुख्य द्वार पर यात्रियों के आने व जाने के लिए अलग अलग गेट का निर्माण किया जाएगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना में हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। छह करोड़ रुपये से अधिक धनराशि से स्टेशन का कायाकल्प होगा। इसके शिलान्यास की तिथि का अभी निर्धारण नहीं किया गया है।
-राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल