हाथरस : सादाबाद गेट पर जर्जर तार व झुका हुआ खंभा। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहरवासियों को आने वाले दिनों में बिजली के जर्जर खंभों की समस्या से निजात मिलेगी। बिजली विभाग द्वारा शहर में खंभों को ठीक कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। शहर में करीब 125 खंभों की मरम्मत का काम होगा।
उल्लेखनीय है कि सरकार के साथ बिजली विभाग भी आमजन को पर्याप्त आपूर्ति के साथ अपने ढांचे को दुरुस्त करने में जुटा है। शहर में कई स्थानों पर बिजली के खंभे जर्जर हालत में हैं। जो खंभे ज्यादा जर्जर हैं, उनको बदला जाएगा। इसके तहत बिजली अफसरों ने अधीनस्थों की मदद से जर्जर खंभों के सर्वे का काम पूरा करा लिया है।
इनको जल्द दुरुस्त करने का काम शुरू किया जाएगा। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि शहर में जर्जर खंभों को दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जो खंभे तिरछे लगे हुए हैं, उन्हें सीधा किया जाएगा। संवाद