न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना को मात देने के लिए अब शहर के लोग आगे आ रहे हैं। आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले निस्वार्थ सेवा संस्था के सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक लगवाई। इस दौरान समाजसेवियों ने टीकाकरण कराने आए लोगों को कोविड से बचाव के साथ प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी।
शिविर का शुभारंभ निस्वार्स्थ सेवा संस्था के संस्थापक विष्णु अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल राया वाले, कन्हैया अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय, उपवेश कौशिक आदि ने बांकेबिहारी के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया। बारिश में भीगते हुए शहर के लोग कोरोना को मात देने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे। उन्होंने टीका लगवाया। इस दौरान अमर उजाला और निस्वार्स्थ सेवा संस्था की ओर से वैक्शीनेशन प्रमाणपत्र के अलावा फूड कार्ड का भी वितरण किया। इस मौके पर संस्थान के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि कोरोना को मात देने के लिए दवाई और कड़ाई दोनों जरूरी हैं।
मनोज अग्रवाल राया वालों ने कहा कि अब लोग कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिले के अधिकांश बुजुर्ग टीके से लैस हो चुके हैं। अनिल वार्ष्णेय ने कहा कि जब किसी कार्य में युवाओं की भूमिका हो तो वह मुहिम जन आंदोलन का रूप नहीं लेती है। संस्था के संस्थापक विष्णु अग्रवाल अमर उजाला की टीकाकरण की मुहिम के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर रोडवेज स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह, शशी शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, मंत्री चंद्रप्रकाश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, नीरज गोयल, टिंकू राणा, प्रवीण वार्ष्णेय, राहुल चटर्जी के अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भावना पाठक, बीना कुमारी, विनीता कुमारी, बीना कुमारी आदि का संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान भी किया गया।