फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना से जिन बच्चों के सिर से अभिभावकों का साया उठा, उनसे नहीं लेंगे प्रवेश शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा व सचिव एपी सिंह की मौजूदगी में आरपीएम डिग्री कॉलेज में हुई। इसमें स्कूलों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि अभी एक जुलाई से स्कूल खुलेंगे, लेकिन अगले आदेश तक छात्र-छात्राएं स्कूल में नहीं आएंगे। उन्हें ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाया जाएगा। बैठक में कहा गया कि अभिभावक स्कूल में आकर स्कूल फीस जमा न कराकर प्रवेश संबंधी काम को पूरा कर लें। यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान भी स्कूलों में कराया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा ने कहा कि कोरोना से जिन बच्चों के सिर से अभिभावकों का साया उठ गया है, ऐसे बच्चों को सीबीएसई स्कूलों में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। जिन बच्चों के माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु् कोरोना से हुई है, उन बच्चों को फीस में 50 फीसदी छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

सचिव एपी सिंह ने सरकार से अनुरोध किया कि वह इसे लेकर स्पष्ट आदेश करे कि स्कूल भौतिक रूप से कब से खुलेंगे, जिससे अभिभावकों और स्कूल संचालकों के सामने स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि काफी लोगों को टीका लग चुका है। वैसे भी स्कूल बंद करना समस्या का हल नहीं है। इस मौके पर यह मांग भी की गई कि कर्मचारियों व शिक्षकों को वैक्सीन लगवा दी जाए। कोरोना में मृत लोगों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना भी की गई। इस मौके पर विशाल दीक्षित, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, दिनेश सेकसरिया, रोरन सिंह, प्रमोद अग्रवाल, सुभाष यादव, जीपी सिंह, सुमित पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें