हाथरस : पुलिस लाइन में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम 31 अक्तूबर तक चलेंगे। इस क्रम में पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के परिवार के बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की बैडमिंटन प्रतियोगिता भी हुई। प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। संवाद