फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बच्चों ने तैयार किए विज्ञान के शानदार मॉडल

विज्ञापन
हाथरस : बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान के मॉडल देखते एसडीएम विपिन कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी भ? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय द्वितीय बीआरसी प्रांगण में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन किया गया। शुभारंभ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार शिवहरे ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार कीर्ति चौधरी ने शिरकत की। परषदीय विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्विज में शौर्य प्रताप, मुस्कान, रिजवान और मॉडल प्रतियोगिता में मयंक, मोहित व लक्ष्मी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल आए 10 प्रतिभागियों को शासन द्वारा निर्धारित 440 रुपये की धनराशि, स्मृति चिह्न प्रमाणपत्र देकर एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे द्वारा प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने प्रदर्शनी में शामिल किए गए मॉडलों का निरीक्षण करते हुए बच्चों से सवाल जवाब किए। बच्चों ने बेबाकी से सवालों का जवाब दिया। इस दौरान हरिओम कुमार, विजय वीर सिंह, केशव देव गौतम, दिनेश सिकरवार, गोविंद रावत, राजवीर सिंह, योगेश शरण शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, भगवती, अर्चना, सुनील यादव आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें