न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर फंड से 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए लाभार्थी का शहर के मुख्य डाकघर में खाता खोला जाएगा। उसके बाद उम्र की श्रेणी के हिसाब से फंड से सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए 11 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2021 तब अपने परिजन को खोने वाले बच्चे आवेदन कर सकते हैं। राशि का भुगतना बच्चों को बालिग होने पर किया जाएगा।
पात्र बच्चे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या तहसील परिसर में प्रोबेशन अधिकारी के यहां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 31 दिसंबर तक लिए जाएंगे। इसके अलावा बच्चों को स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा में सहयोग के साथ स्वास्थ्य बीमा जैसी अन्य योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
बच्चों का खाता शहर के मुख्य डाकघर में खोला जाएगा। बच्चे के वयस्क होने पर उसे राशि प्राप्त होगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि कोरोना में अनाथ बच्चों को पीएम केयर फार चिल्ड्रेन फंड के तहत दस लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन करें। इसका डाकघर में खाता खुलेगा। संवाद