फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे चेक

विज्ञापन
हाथरस : स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगे शिविर में एक लाभार्थी को डमी चेक देते हुए मंडलायुक्त व विधायक ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के माध्यम से शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लाभार्थियों को चेक और सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की बालिकाओं ने अतिथियों के सम्मान के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने योगासन प्रस्तुत किया। नेहरू युवा केंद्र के छात्र-छात्राओं ने जल ही जीवन पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए जल संरक्षण एवं उसके बचाव के लिए संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 83 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त के डेमो चेक का वितरण किया गया। इस क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 18 स्वयं सहायता समूह को राशन दुकान का आवंटन प्रमाणपत्र भी बांटे गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत स्वयं सहायता समूह को साफ-सफाई एवं रखरखाव के लिए तीन सामुदायिक शौचालय की जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा गया। महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। जनपद की ग्राम पंचायतों में सूखा एवं गीला कचरा संग्रह प्रारंभ किए जाने वाली प्रथम 21 ग्राम पंचायतों के लिए रिक्शा गाड़ी एवं स्वच्छता कर्मियों के लिए किट का वितरण किया गया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत सात लाभार्थियों को तीन हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ती लाभार्थियों को श्रवण यंत्र वितरण किए गए।
युवा कल्याण विभाग द्वारा युवक महिला 15 मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के अंतर्गत 30 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई योजना के तहत डलिया का वितरण किया गया। खाद एवं रसद विभाग द्वारा 50 लाभार्थियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। एक जनपद एक उत्पाद टूल किट एवं प्रशिक्षण योजना अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा चयनित 38 लाभार्थियों को टूल किट दी गईं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जनपद के 20 कृषकों को सिंचाई यंत्रों का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा कृषकों के लिए कृषि यंत्रों जैसे ट्रैक्टर, रोटावेटर कल्टीवेटर आदि बड़े यंत्रों का भी वितरण किया गया।
संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की बालिकाओं, जिन्होंने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है 101 छात्राओं को साइकिल की चाभी वितरित की गईं। विधायकों ने ग्राम पंचायत को कूडा प्रबंधन के लिए दी गईं रिक्शागाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडलायुक्त ने कहा कि समय-समय पर शिविर लगाकर पात्रता की औपचारिकताओं को पूरा करते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि जिले में जो समूह वर्तमान में संचालित हैं, वह बधाई के पात्र हैं। विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि हमारा और हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि एचएन सिंह, एलडीएम कार्तिक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें