हाथरस : पीड़ित रिटायर्ड दरोगा ओंकार सिंह। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
ठगों ने एक सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से 76 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित दरोगा ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
जलेसर रोड बिनोवा नगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा ओंकार सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने बताया कि उनका बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा मथुरा में है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से आधार कार्ड के जरिये 76000 रुपये पार कर दिए। उन्होंने ठगी की तहरीर दी है। संवाद