हाथरस : ढाई हजार रुपये के नकली नोट दिखाते राधाकिशन। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कस्बे में एक पान मसाला विक्रेता को एक शातिर व्यक्ति द्वारा ढाई हजार रुपये के नकली नोट थमाकर ठगी करने का एक मामला सामने आया है।
बस स्टैंड के पास रहने वाला राधाकिशन पुत्र हरनारायण एक ढकेल पर पान मसाला, बीड़ी और सिगरेट आदि बेचकर अपना गुजारा करते हैं। राधाकिशन के मुताबिक दो दिन पहले एक व्यक्ति उसके पास आया और दो हजार रुपये के खुले मांगे। उसने उसे खुले करके पैसे दे दिए।
इसके बाद इस व्यक्ति ने 500 रुपये का नोट देते हुए उससे 180 रुपये का पान मसाला, सिगरेट व अन्य सामान खरीदा। इसके बाद वह चला गया। उसके चले जाने के बाद उसे कुछ शक हुआ और उसने दोनों नोटों को चेक किया और अन्य लोगों को दिखाया तो इस व्यक्ति द्वारा दिए गए दो हजार व पांच सौ के नोट नकली थे। संवाद