हाथरस : निर्जला एकादशी पर घास मंडी में एकादशी के मौके पर शर्बत बांटते ट्रांसपोर्टर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जेष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी को निर्जला एकदशी का व्रत रखा जाता है। सोमवार को जिले भर में लोगों ने दिल खोलकर दान पुण्य किए। मंदिरों में भव्य शृंगार किए गए। कई स्थानों पर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। काफी भक्त स्नान करने गंगाघाट भी गए।
निर्जला एकादशी पर सुबह महिलाओं ने भगवान विष्णु की आराधना करते हुए जल के छींटे लगाते हुए मटका, पंखा, फल, मिष्ठान आदि का दान किया। दानपुण्य का सिलसिला सुबह से दोपहर तक चला। शहर में कई स्थानों पर शरबत व फलों का वितरण किया।
शहर के किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर, गुड़िहाई बाजार स्थित दाऊजी मंदिर, रूई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर, गोपेश्वर नाथ आदि मंदिरों पर सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई। शाम को फूल बंगला के साथ कई मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चला। शिव योग व सिद्धि योग होने के कारण भक्तों ने भगवान सुख समृद्धि की कामना की।