फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कनेक्शन काटने में मीटर रीडरों पर लग रहे पैसे लेने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन काटने में मीटर रीडरों पर पैसे लेने के आरोप
विज्ञापन

हर माह दो सौ रुपये लेने का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
मुरसान क्षेत्र एक गांव का मामला, बिजली टीम की हुई नोकझोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गांवों में बिजली कनेक्शन काटने जा रही टीम के सामने मीटर रीडरों पर पैसे लेने के लोग आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में मीटर रीडर पर हर माह रीडिंग कम करने के नाम पर 200 रुपये लेने का आरोप लग रहा है। मुरसान क्षेत्र के एक गांव में टीम की कनेक्शन काटने के दौरान नोकझोंक भी हुई।
बिजली चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को मुरसान क्षेत्र के एक गांव में जब टीम ने कनेक्शन काटा तो एक युवती ने मीटर रीडर पर बिल में रीडिंग कम दर्शाने का आरोप लगाते हुए 200 रुपये हर माह लेने का आरोप लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि अलग से तार डालकर जलाने के लिए मीटर रीडर ही कहता है। कनेक्शन काटने के दौरान टीम की नोकझोंक भी हुई। हालांकि इस मामले से अधिकारी अंजान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें