फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज को जब चिकित्सकों ने रेफर कर दिया तो उसके तीमारदारों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
हुआ यूं कि शुक्रवार की देर शाम एक मरीज को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसे ऑक्सीजन भी चढ़ाई गई, लेकिन उसकी हालत नहीं सुधरी तो उसे अस्पताल से रेफर कर दिया गया। इस पर मरीज के परिजनों और तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका आरोप था कि इलाज में बेहद लापरवाही बरती गई है और उन्हें आक्सीजन चढ़ाने के नाम पर गुमराह किया गया है। मौके पर सीएमएस भी आ गए और वहां पुलिस भी पहुंच गई। बाद में सभी ने समझा-बुझाकर तीमारदारों को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें