फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस: समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि

विज्ञापन
हाथरस: पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि
विज्ञापन

शहर में कई जगह हुए कार्यक्रम, उपाध्याय के जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपाइयों ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। जगह-जगह विचार गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
भाजपा कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी की मौजूदगी में समर्पण दिवस मनाया गया। इस मौके पर कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, अशोक गोला, दिनेश शर्मा, अमन जैन, सुचिता जॉन, मुकेश सोनी, मनोज उपाध्याय, देवेंद्र अग्रवाल, रामनारायण गोयल, राजकुमारी चौहान, राजेंद्र चौहान, मनोज पंडित, भोला गुप्ता, दिनेश वार्ष्णेय, भूपेंद्र कौशिक, प्रमोद शर्मा आदि थे। शहर के वार्ड नंबर तीन नवीपुर खुर्द में पथवारी मंदिर में रामबेटी माहौर की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. दीनदयाल के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। अशोक कुमार, सुनील वर्मा, हरप्रसाद माहौर, चौ. विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, मान सिंह, दुलीचंद्र माहौर, लालता प्रसाद, मान सिंह, राजू माहौर, भूरी देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, ओमप्रकाश थे। वार्ड नम्बर 23 में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, हरीश सेंगर, सभासद अंजली शर्मा, प्रदीप शर्मा, श्रीभगवान वर्मा, वीरेंद्र माहौर, सत्यप्रकाश, संजीव पचौरी, शशी गौतम, ध्रुव कुमार सिंह, महेश श्रोतिय, गोविंद कुमार, मुरारीलाल पचौरी, सुनील पंडित आदि थे। शहर के विभवनगर में मीतई मंडल के महामंत्री राकेश शर्मा अनाड़ी की मौजूदगी में समर्पण दिवस मनाया गया। पवन कुमार शर्मा, श्रीनाथ उपाध्याय, अबोध, योगेंद्र कौशिक, शेखर वार्ष्णेय, अशोक कुमार, मुकेश सेंगर, गजेंद्रपाल सिंह, नीरज पवार, सुनील शर्मा, बबलू, अंकित उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें