न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन रविवार को बाग बैनीराम स्थित सांसद जनसंवाद कार्यालय पर सांसद राजवीर सिंह दिलेर एवं भाजपा के अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने केक काटकर मनाया।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बहुत ही ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इसकी साक्षी जनता है। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने यह कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लंबी आयु प्रदान करें। सीएम योगी इसी प्रकार प्रदेश की सेवा में लगे रहें।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी, नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, प्रेम सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पाराशर, राजकुमारी चौहान, रेखा वर्मा, रामवीर सिंह पौनियां, अनुज चौधरी, पवन सिंह, हरीश सेंगर, धीरज जैन, रमेश राजपूत, अर्जुन वाल्मीकि, पूनम शर्मा, भूपेंद्र कौशिक, सुनील वर्मा एडवोकेट, ध्रुव शर्मा, गगन शर्मा, कन्हैयालाल तोमर, कोमल सिंह, मनीष शर्मा, अविनाश तिवारी आदि थे। संवाद