हाथरस : गांव परसारा में निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ठोस एवं तरल अपशिष्ट (कचरा) प्रबंधन के तहत ग्राम पंचायत परसारा में कराए गए कार्य का मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने निरीक्षण किया। उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में जारी बजट के सापेक्ष कम कार्य होने पर नाराजगी जताई।
एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल व ग्राम पंचायत सचिव उमलेश को कार्य की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। गांव में भ्रमण के दौरान गंदगी व जलभराव पाया गया। नालियों का निर्माण सही तरीके से कराने के निर्देश दिए। गांव में जलभराव व गंदगी को एक सप्ताह में दूर कराते हुए आख्या उपल्ब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद