फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शीतलहर ने ढाया सितम, अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

विज्ञापन
हाथरस : शीतलहर से बचाव के लिए अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दी का सितम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पूरे दिन गलन भरी सर्दी पड़ी। लोग ठिठुरते दिखाई दिए। इससे बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किए। किसी ने अलाव का सहारा लिया तो किसी ने गर्म कपड़ों का। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा छा गया और लोग सर्दी से बचने के लिए अपने घरों में दुबक गए।
बुधवार की रात्रि में घना कोहरा छा गया और सर्द हवाएं चलीं। बृहस्पतिवार को भी गलन भरी सर्दी ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। पूरे दिन सर्दी का सितम जारी रहा। गलन भरी सर्दी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किेए। किसी ने अलाव का सहारा लिया और किसी ने गरम कपड़ों का।
विज्ञापन

पारा लुढ़कर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हांड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी के चलते शाम होते ही बाजार बंद हो गया। लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में दुबक गए। वहां भी रूम हीटर का सहारा लिया। जो लोग बाजार में नजर आए, वह अलाव तापते दिखाई दिए। संवाद
बस स्टैंड के रैन बसेरे में कंबल तक नहीं, स्टेशन पर रैन बसेरा ही नहीं
हाथरस। सर्दी से बचाव के लिए प्रशासन की व्यवस्थाएं नाकाफी नजर आई। रोडवेज बस स्टैंड पर जो रैन बसेरा बनाया गया है, वहां रजाई और कंबल तक नहीं दिखाई दिए। इस रैन बसेरे में कोई दिखाई भी नहीं दिया। वहां अलाव की व्यवस्था भी नहीं कराई जा रही। वहीं सिटी रेलवे स्टेशन पर भी यात्री सर्दी मेें ठिठुरते नजर आए। वहां न अलाव की व्यवस्था रेलवे प्रशासन द्वारा कराई गई है और न ही रैन बसेरा बनाया गया।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को बांटे कंबल
हाथरस। गांव कैमार में सदर विधायक अंजुला माहौर व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर लक्ष्मीराज सिंह, हरीशंकर राना, भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, दिनेश कुमार सविता, वीरपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, कप्तान सिंह आदि थे। इधर, निस्वार्थ सेवा संस्थान ने शहर के कई इलाकों में जाकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, हिमांशु गौड़, वैभव अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें