फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पीएनबी की नौगांव शाखा में सीबीआई ने 15 घंटे तक खंगाले दस्तावेज

सार

पंजाब नेशनल बैंक की नौगांव शाखा में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के छापे के बाद क्षेत्र में खासी सरगर्मी रही।आर्थिक स्थिति ठीक न रहने के चलते चंदन सिंह ऋण जमा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की नौगांव शाखा में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के छापे के बाद क्षेत्र में खासी सरगर्मी रही। करीब 15 घंटे तक सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कागजात खंगाले और कर्मियों से पूछताछ भी की। महावन (मथुरा) निवासी किसान ने गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी सिलसिले में जांच के लिए यह टीम नौगांव आई थी। सीबीआई जल्द ही शाखा प्रबंधक के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई कर सकती है।
बृहस्पतिवार की दोपहर के करीब दो बजे सीबीआई की पार्किंग पर्ची लगी पांच गाड़ियां तेजी से बैंक शाखा के बाहर आकर रुकीं। पलक झपकते ही दर्जनभर से अधिक अधिकारी गाड़ियों से उतरे और शाखा के अंदर दाखिल हो गए। करीब दो घंटे तक शाखा प्रबंधक के केबिन में पूछताछ की गई। शाम करीब चार बजे शाखा प्रबंधक की पत्नी नौगांव पहुंचीं। एसीबी के कुछ सदस्य शाखा प्रबंधक और उनकी पत्नी को पूछताछ और जांच के लिए अपने साथ ले गए। इसके बाद बैंक शाखा में फाइलें पलटने का दौर शुरू हुआ, जो सुबह पांच बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टीम ने बैंक शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की फाइलों को बारीकी से जांचा। इस दौरान बैंक का चपरासी और एक लिपिक शाखा में मौजूद रहे। सुबह करीब पांच बजे टीम शाखा से बाहर आई और दोनों कर्मियों को वहां से जाने दिया। इसके बाद सीबीआई एसीबी की गाड़ियां गांव से बाहर निकलनी शुरू हो गईं। इस तरह की कार्रवाई ग्रामीणों ने पहले नहीं देखी थी। शुक्रवार को बैंक में ग्राहकों के काम जरूर हुए, लेकिन कर्मचारियों के चेहरों पर चिंता के भाव साफ दिख रहे थे। संवाद
विज्ञापन

यह है मामला
पंजाब नेशनल बैंक की नौगांव शाखा के प्रबंधक केशव सिंह के खिलाफ घूस मांगने के मामले में सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बंटू सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी पक्की गढ़ी नगला संजा, महावन जिला मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उनके पिता चंदन सिंह ने वर्ष 2010 में नौगांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड ऋण लिया था। आर्थिक स्थिति ठीक न रहने के चलते चंदन सिंह ऋण जमा नहीं कर पाए। इसके चलते खाता संख्या जीरो 0466511 500061 एनपीए हो गया। शाखा प्रबंधक ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत तीन सितंबर 2022 को खाता बंद कर दिया। शाखा प्रबंधक केशव सिंह रिकवरी एजेंट के माध्यम से नो ड्यूज देने के बदले 45000 रुपये की मांग कर रहे हैं। बंटू सिंह ने बताया कि वह रिश्वत देना नहीं चाहता। वह नो ड्यूज प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन शाखा के चक्कर काट रहा है। इसका प्रमाण बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिल सकता है। बिना रिश्वत के बैंक शाखा प्रबंधक नो ड्यूज देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें