फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में सीबीआई की एएसपी की हुई गवाही

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई।इन चारों आरोपियों को इस बिटिया की मौत से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
हाथरस : बिटिया प्रकरण की तारीख कर जातीं सीबीआई की एएसपी सीमा पाहूजा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई। इस मामले की विवेचक व सीबीआई की अपर पुलिस अधीक्षक सीमा पाहूजा की गवाही हुई। अभी उनकी गवाही होना जारी है। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए 29 सितंबर की अगली तिथि नियत की है।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 को थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया था और उसकी हत्या करने का प्रयास किया था। कुछ दिन बाद इस युवती की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर काफी बवाल हुआ था और योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। इस मामले में सीबीआई ने विवेचना की थी और चार आरोपियों संदीप, रामू, रवि व लवकुश के खिलाफ आरोपपत्र विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में दाखिल किया था।
विज्ञापन

इन चारों आरोपियों को इस बिटिया की मौत से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब से अभी तक यह चारो आरोपी अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों अभियुक्तों को पुलिस अलीगढ़ जेल से यहां न्यायालय में लेकर आई। यहां भी काफी पुलिस बल तैनात रहा। विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में इनकी पेशी हुई।
विज्ञापन

इस मामले में सीबीआई की अपर पुलिस अधीक्षक की गवाही न्यायालय में हुई। पाहूजा ने इस मामले में विवेचना की थी। विवेचक से जिरह अभी जारी है। सीबीआई की ओर से अधिवक्ता अनुराग मोदी, बिटिया पक्ष की ओर से महीपाल सिंह निमहोत्रा व अभियुक्त पक्ष की ओर मुन्ना सिंह पुंढीर एडवोकेट कोर्ट में मौजूद रहे। अब सुनवाई के लिए न्यायालय ने 29 सितंबर की तिथि नियत की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें