फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वीरमल्लू फिल्म में नजर आएंगे रामेश्वर पहलवान

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।रामेश्वर पहलवान ने बताया कि पहलवानी में उन्होंने देश प्रदेश में कुश्ती लड़कर कई इनाम जीते हैं।इसके लिए वह अगसौली पर अखाड़ा चलाकर युवाओं को कुश्ती का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
हाथरस : दक्षिण भारतीय फिल्म वीर मल्लू में एक्शन सीन देते रामेश्वर यादव पहलवान। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

देश भर में कुश्ती में नाम कमाने वाले अगसौली निवासी जिला पंचायत सदस्य पहलवान रामेश्वर पहलवान दंगल जैसी चर्चित फिल्म के बाद अब दक्षिण भारत की हिंदी फिल्म वीर मल्लू में एक्शन सीन में नजर आएंगे। शूटिंग पूरी होने के बाद वे अपने गांव लौट आए हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।
रामेश्वर पहलवान ने बताया कि पहलवानी में उन्होंने देश प्रदेश में कुश्ती लड़कर कई इनाम जीते हैं। दंगल फिल्म में उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया। इसके पश्चात मुंबई जाकर कई क्षेत्रीय फिल्मों में पहलवान की भूमिका में काम किया। उन्होंने दक्षिण के कई स्थानों पर जाकर हरिहरा के निर्देशन में वीरमल्लू फिल्म में एक्शन सीन दिए हैं। फिल्म के नायक पवन कल्याण के साथ काफी देर तक उन्होंने यह सीन शूट किया है। यह मूवी एक्शन मूवी है। शीघ्र ही यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका ट्रेलर बाजार में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवान ने कहा कि कभी यह नहीं सोचा था कि पहलवानी में नाम कमाने के साथ सिनेमा मेेेें जाने का अवसर मिलेगा। रामेश्वर ने कहा कि उनका असली उद्देश्य क्षेत्र में कुश्ती को बढ़ावा देना है। इसके लिए वह अगसौली पर अखाड़ा चलाकर युवाओं को कुश्ती का प्रशिक्षण दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें