फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया प्रकरण में सीबीआई की एएसपी की नहीं हो सकी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में चारों अभियुक्तों की कोर्ट में पेशी हुई। वहीं इस मामले की विवेचक और सीबीआई की एएसपी सीमा पाहूजा भी गवाही के लिए आईं, लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते उनकी गवाही नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए एक सितंबर की तिथि नियत की है। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस चारों अभियुक्तों को वापस अलीगढ़ जेल ले गई।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 में चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया था और उसकी हत्या का प्रयास किया था। कुछ दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पूरा प्रकरण काफी सुर्खियों में रहा था। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी संदीप, रामू, रवि व लवकुश को युवती की मौत से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

यह चारों अभी अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ यहां विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में आरोपपत्र दाखिल किया था। पिछली तारीख को सीबीआई की अपर पुलिस अधीक्षक व इस मुकदमे की विवेचक सीमा पाहूजा की गवाही हुई थी, लेकिन यह गवाही पूरी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह फिर गवाही देने के लिए कोर्ट में आईं, लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते उनकी गवाही नहीं हो सकी। वहीं चारों आरोपियों को भी कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कोर्ट में पेशी पर लाई। वहां से इन्हें वापस अलीगढ़ जेल ले गई। इस मामले में अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए एक सितंबर की तिथि नियत की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें