न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के मामले में सीबीआई की पूछताछ और छानबीन जारी है। सीबीआई की टीम ने बिटिया के एक रिश्तेदार को शिविर कार्यालय पर बुलाकर पूछताछ की। बिटिया के घर पर भी सीआरपीएफ का कड़ा पहरा रहा।
शनिवार को सीबीआई की टीम ने बिटिया के एक रिश्तेदार को शिविर कार्यालय पर बुलाकर पूछताछ की। इससे पहले भी सीबीआई उसके रिश्तेदारों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं सीआरपीएफ बिटिया के परिजनों की सुरक्षा में उसके घर व गांव में तैनात रही।