फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो शातिर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस शुक्रवार की रात को गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच नगला भूरा से बाईपास की तरफ जाने वाले रोड पर रहेरी निवासी ओमकार पुत्र सुनहरी लाल हाथ में चाकू और अनिल पुत्र निहाल हाथ में डंडा लिए खड़े थे। बताया जा रहा है कि ये दोनों लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में यहां पर खड़े थे। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया और फिर शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें