फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला के गले से चेन तोड़ने का प्रयास कर रहे बदमाशों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय लहरा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन तोड़ने का प्रयास किया लेकिन महिला ने शोर मचा दिया और उनसे उलझ गई। ऐसे में जब बदमाशों ने भागने का प्रयास किया तो वहां एकत्रित लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस इन बाइकर्स को अपने साथ ले आई। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही थी।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत स्थानीय लहरा रोड वसुंधरापुरम निवासी हरिकिशन दिवाकर शिक्षक हैं। उनकी पत्नी प्रेमलता दिवाकर शनिवार की शाम पांच बजे के लगभग दूध लेने के लिए पैदल जा रही थी तो इसी दौरान नगला भूरा के निकट एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। इन बदमाशों ने प्रेमलता के गले पर झपट्टा मारकर उनकी चेन तोड़ने का प्रयास किया लेकिन प्रेमलता उनसे उलझ गई। प्रेमलता ने इस दौरान शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचने पर बदमाशों ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन प्रेमलता ने इनके पीछे दौड़ भी लगाई। इसी दौरान अन्य लोग भी वहां एकत्रित हो गए और भीड़ ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों बदमाशों को पकड़कर कोतवाली हाथरस गेट ले आई। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही थी। इधर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी इस महिला के घर जाकर उसके साहस की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें