फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हादसे में छह कांवड़ियों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

अलीगढ़ से आगरा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार-शुक्रवार की रात को गांव बढ़ार चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत के मामले में एक कांवड़िया ने सादाबाद कोतवाली में पकड़े गए वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के गांव वांगी खुर्द टीला निवासी परमाल पुत्र सुरेश ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वाहन संख्या आरजे 11-जेबी 5823 एवं उसके अज्ञात चालक पर तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस वाहन ने सात लोगों को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। इनमें से छह कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में आगरा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमाल का कहना है कि वह कुल 21 लोग गांव से कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। जब वह लौट रहे थे तो हाथरस रोड पर राधिका ढाबा के नजदीक सामने से आते हुए इस वाहन को अज्ञात चालक ने उनके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उनके गांव निवासी 52 वर्षीय रमेश पाल पुत्र नाथूराम, 45 वर्षीय नरेश पुत्र रामनाथ, 38 वर्षीय मनोज पुत्र मोहन सिंह, 28 वर्षीय विकास पुत्र प्रभुदयाल, 26 वर्षीय जबर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह एवं 30 वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और अभिषेक पुत्र वकील को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 274 ,337 ,338 और 304 ए में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें