अमर उजाला टीम ने टॉपर के घर पहुंचकर किया सम्मान।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सादाबाद के संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रज्ञा पालीवाल का अमर उजाला टीम ने बुके भेंट कर सम्मान किया।
अमर उजाला की टीम ने केक काटकर प्रज्ञा पालीवाल और उसके परिवार को उसके भविष्य की ओर ध्यान दिलाते हुए उसे और भी मेहनत करने की प्रेरणा दी। मौके पर दिलीप माथुर, कन्हैया लाल के साथ उसके परिजन मौजूद थे।