फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फर्जी अस्पताल संचालित करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित सालिगराम हॉस्पिटल के संचालक डॉ ललित कुमार के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 13 सितंबर को एसडीएम सदर व नोडल अधिकारी कोविड-19/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सालिगराम हॉस्पिटल पहुंचे।
आरोप है कि टीम को देख अस्पताल का संचालक ललित कुमार मौके का फायदा उठाते हुए भाग गया। यहां पर कोई भी चिकित्सकीय स्टाफ एसडीएम व नोडल अधिकारी को नहीं मिला था। यहां पर उपलब्ध अन्य स्टाफ से पंजीकरण आदि मांगे जाने पर कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अस्पताल बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित होते हुए पाया गया था। जिसे लेकर अब नोडल अधिकारी कोविड-19/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर के आधार सालिगराम हास्पिटल संचालक के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 15 मेडिकल एक्ट, 279, 270 में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें