फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिखरा निवासी किशोर द्वारा बाह्मण समाज के प्रति फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 67 आईटी एक्ट एवं आईपीसी की धारा 153 ( अ ) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। यह कार्रवाई सादाबाद निवासी मनीष गौतम की शिकायत पर की गई है।
सोशल मीडिया पर टिप्पणी देखने के बाद बृृहस्पतिवार की देर रात को सहपऊ एवं सादाबाद के ब्राह्मण समाज के कुछ युवा इस गांव में पहुंच गए और पुलिस को हेल्पलाइन 112 पर इसकी सूचना दी। यह लोग टिप्पणी करने वाले को कोतवाली ले आए। कोतवाली में काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दूसरे समाज के लोग भी कोतवाली पहुंच गए और समझौता करने के लिए कहने लगे। कोतवाली निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि एक समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें